Thursday, January 29, 2026
spot_img
Homeछपरा न्यूजअकलियतों के रहनुमा हैं नीतीश कुमार: शफ़क बानो

अकलियतों के रहनुमा हैं नीतीश कुमार: शफ़क बानो

छपरा (Chapra).पिछले 20 सालों में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को मुबारकबाद देते हुए जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव डॉ शफ़क बानो ने कहा कि नीतीश जी अकलियतों के सच्चे हिमायती और रहनुमा हैं. उनकी सरपरस्ती में हमारा समाज हमेशा महफूज़ और तरक्कीयाफ्ता रहा है. सभी तबकों का सर्वांगीण विकास और कानून का राज कायम करने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. नीतीश कुमार जात के नहीं बल्कि जमात के नेता रहे हैं. यही वजह रही कि हमारे मुखिया की नीतियों और योजनाओं पर सूबे की आवाम ने अपनी मुहर लगायी और एनडीए प्रचंड जीत के साथ आज नीतीश जी के नेतृत्व में नयी सरकार बना पायी है. शफ़क बानो ने कहा कि नीतीश कुमार के इस नये कार्यकाल में हमारा सूबा एक विकसित प्रदेश जरूर बनेगा और हम सभी समृद्ध और आत्मनिर्भर बन सकेंगे. चुनाव में नीतीश सरकार के प्रति महिलाओं और युवाओं का व्यापक समर्थन इस बात को दर्शाता है कि नीतीश हैं तो सब कुछ मुमकिन है. नीतीश कुमार के लिए सत्ता सिर्फ सेवा करने का माध्यम भर है और सभी लोगों का भरोसा उन पर कायम है. बिहार की बेहतर तस्वीर और आवाम की खुशहाल जिंदगी उनके सुशासन के केंद्र में है. अकलियत समाज को बेहतर तालीम और रोजगार मुहैया कराने में नीतीश कुमार का यह कार्यकाल यादगार होगा. नीतीश कुमार की सरपरस्ती में समाज को तोड़नेवाली कोई भी साम्प्रदायिक शक्तियां कभी सिर नहीं उठा पाएंगीं.

शफ़क बानो
शफ़क बानो
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments