Thursday, January 29, 2026
spot_img
Homeछपरा न्यूजसमारोह पूर्वक मनायी गयी लोककवि भिखारी ठाकुर की जयंती

समारोह पूर्वक मनायी गयी लोककवि भिखारी ठाकुर की जयंती

समारोह पूर्वक मनायी गयी लोककवि भिखारी ठाकुर की जयंती

कार्यक्रम में मौजूद

लोग

Chhapra/छपरा.जिला प्रशासन, भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव, सारण जिला नाई संघ एवं पाटलिपुत्र इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस रिसर्च के तत्वावधान में लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 138वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर नगर आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी सुनील कुमार पांडेय द्वारा शहर के भिखारी ठाकुर चौक पर लोककवि भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी भिखारी चौक के पास आयोजित हुआ. जिसमें भिखारी ठाकुर के गीतों की प्रस्तुति हुई. कार्यक्रम के दौरान विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, डॉ लालबाबू यादव, हरेंद्र कुमार आदि ने भी भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर शहर के आरबीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी भिखारी चौक पर पहुंचकर लोककवि की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत दोपहर में भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. जिसमें वक्ताओं ने भिखारी ठाकुर के जीवनवृत पर प्रकाश डाला तथा उनकी रचनाओं की प्रासंगिकता बनाये रखना पर जोर दिया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments