Chhapra/छपरा : एक मई को अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छपरा में कटहरी बाग चौक महावीर मंदिर के पास मौजूद मजदूर वर्ग के लोगों का सम्मान लियो क्लब छपरा सारण के सदस्यों द्वारा गमछा, पानी बोतल एवं बिस्किट देकर किया गया. लगभग 50 की संख्या में जब इस विशेष अवसर पर मजदूरों का सम्मान किया गया तो उन्होंने लियो क्लब का आभार प्रकट किया कि चलो कोई तो है, जिसने उनके दिवस को आज विशेष बना दिया. इस अवसर पर मौजूद लियो क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष विशाल भास्कर ने बताया कि हम इनकी तकदीर तो नहीं बदल सकते पर आज मजदूर दिवस के अवसर पर लियो क्लब के तरफ से एक प्रयास किया गया है कि आज इनके इस विशेष दिवस पर कुछ उपहार स्वरूप दे कर हम इनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान ला सकें और उनका सम्मान करें. साथ हीं समाज को एक संदेश भी देना चाहता हूं कि आज सिर्फ विशेष अवसर पर हीं नहीं बल्कि हम सभी को हमेशा मजदूरों के भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. लियो क्लब छपरा सारण हमेशा से समाज सेवा के क्षेत्र में अनेकों कार्य करते रहा है. इस अवसर पर लियो क्लब के को चेयरपर्सन लायन साकेत श्रीवास्तव, लायन पिंटू गुप्ता, लियो रौशन गुप्ता एवं अध्यक्ष लियो विशाल भास्कर मौजूद रहे.




