Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Homeछपरा न्यूजछपरा के काशी बाजार में अचेत अवस्था में मिला नशाखुरानी का शिकार...

छपरा के काशी बाजार में अचेत अवस्था में मिला नशाखुरानी का शिकार हुआ युवक, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, यूपी के वाराणसी के रहने वाला है युवक

Chhapra/छपरा. भगवान बाजार थाना क्षेत्र के काशी बाजार के समीप एक व्यक्ति नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया, जिसे अचेत अवस्था में स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना डायल 112 को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी संतोष कुमार और विपिन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था. आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उस व्यक्ति के पॉकेट से एक मोबाइल फोन, कुछ नगद राशि तथा बलिया से छपरा तक का रेल टिकट बरामद किया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसकी पहचान दीपू पांडे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला बताया जा रहा है. मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया. सूचना मिलते ही परिजन बनारस से छपरा के लिए रवाना हो गये.
इधर घटना की जानकारी मिलते ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंधीर कुमार भी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. समाचार लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति को होश नहीं आया था, जिससे उसके साथ हुई घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह व्यक्ति बलिया के रास्ते छपरा कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा तथा किस तरह नशाखुरानी गिरोह का शिकार बना. मामले की छानबीन जारी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments