Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeछपरा न्यूजसारण के दाउदपुर में आर्केस्ट्रा कलाकारों से भरी पिकअप को बालू लदे...

सारण के दाउदपुर में आर्केस्ट्रा कलाकारों से भरी पिकअप को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

सारण के दाउदपुर में आर्केस्ट्रा कलाकारों से भरी पिकअप को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

सभी मृतक आर्केस्ट्रा में करते थे काम, सीवान से कार्यक्रम देकर लौट रहे थे
दाउदपुर के बनवार फ्लाइओवर के पास ट्रक ने मारी टक्कर

घटना स्थल का फ़ोटो
घटना स्थल का फ़ोटो

Chhapra/दाउदपुर /मांझी.छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 के दाउदपुर स्थिति बनवार फ्लाइओवर के समीप शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक और ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को ले जा रही पिकअप की आमने सामने भिड़ंत में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गये. जिसमे सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी जबकि. अन्य छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिन्हें एकमा में सीएचसी में उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव निवासी मुन्ना मांझी के 20 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार मांझी, उसी गांव के ललन मांझी के 18 वर्षीय पुत्र जितेंद्र मांझी तथ एक महिला कलाकार की भी जान चली गयी. जिसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सोनाथ कुमारी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार सभी नगरा प्रखंड के खैरा बाजार स्थित जिया म्यूजिकल ग्रुप में काम करने वाले कलाकारों की टीम पिकअप वाहन पर सवार होकर सीवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में किसी शादी समारोह में प्रोग्राम देने गयी थी. गुरुवार की रात कलाकारों ने कार्यक्रम किया. जिसके बाद शुक्रवार की सुबह वापस पिकअप से खैरा लौट रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने बनवार फ्लाइओवर के पास टक्कर मार दिया. तीन दिन पहले बुधवार को भी सारण जिले के छपरा भगवान बाजार थाना क्षेत्र में भी चार आर्केस्ट्रा कलाकारों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments