Chhapra/छपरा.शहर के जानेमाने आयुर्वेद चिकित्सक डॉ राजेश रंजन ने गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी सुझाव दिये हैं. उन्होंने कहा है कि बचाव के लिए पर्याप्त पानी पियें, बार बार पानी पीते रहें. धूप से बच के रहें. अगर जरूर हो घर से निकलना तो छाता, टोपी या गमछा का उपयोग करें. हल्के रंग के ढीले कपड़े पहने ताकि पसीना आसानी से सूख सके. हल्का और पौष्टिक भोजन करें, ज्यादा तैलिये और मसाला वाली चीजों से परहेज करें. फल और तरल पदार्थ जैसे सेव संतरा, छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी, ओआरएस, जूस का सेवन करें. किसी तरह का नशा नहीं करें. चाय, कॉफी का भी सेवन नहीं करें. अगर किसी को लू लग जाये तो छाया में लिटाकर भींगे कपड़े से पूरा शरीर पोंछे, ओआरएस या ठंडा पानी थोड़ा थोड़ा पिलायें, सिर पर पानी डालें और पंखा का हवा दें. स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकीय सहायता अविलंब लें. बच्चों और बुजुर्ग का गर्मी के मौसम में विशेष ख्याल रखें.




