
Chhapra/छपरा.शहर के वार्ड 19 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 148 द्वारा अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक सहित आंगनबाड़ी सेविका रजनी श्रीवास्तव व सहायिका ज्ञानती कुमारी मौजूद थे. अन्नप्राशन कार्यक्रम में मौजूद केंद्र की सेविका ने बताया कि शिशुओं के वजन, लंबाई, तंत्रिका प्रणाली एवं मस्तिष्क विकास के साथ सभी अंगों में संरचनात्मक एवं कार्यात्मक दृष्टिकोण से बहुत तेजी से विकास हेतु पौष्टिक व पूरक आहार की आवश्यकता होती है. इसलिए छह माह के बाद शिशुओं के लिए स्तनपान के साथ अनुपूरक आहार देना चाहिए. विदित हो कि आंगनबाड़ी में अन्नप्राशन कार्यक्रम छह माह की आयु पूरी कर चुके शिशुओं को पहली बार ठोस आहार खिलाने का एक सामुदायिक उत्सव है, जो कुपोषण मुक्त भारत के तहत मनाया जाता है. इस मौके पर रीना श्रीवास्तव, रौशनी कुमारी, मीरा देवी, सोनाली कुमारी आदि महिलाएं शामिल रही.



