Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeछपरा न्यूजआरबीएस स्कूल के बच्चों को दी गयी आग पर काबू पाने की...

आरबीएस स्कूल के बच्चों को दी गयी आग पर काबू पाने की जानकारी

कार्यक्रम में शामिल अधिकारी व बच्चे




अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को किया जागरूक


प्रतिनिधि,छपरा.आरबीएस पब्लिक स्कूल मौना पकड़ी, बड़का दुअरा, छपरा में सहायक अनुमंडल अग्निशामलय अधिकारी राजू सिंह के नेतृत्व में हवलदार शंकर चौधरी सिपाही, अभिषेक कुमार, प्रीति कुमारी, चालक संजय कुमार द्वारा विद्यार्थियों को चार प्रकार से आग लगने के बाद उसे बुझाने के बारे में बताया गया तथा बच्चों को अग्निशामक यंत्र के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही एलपीजी गैस में लगे आग को किस विधि द्वारा बुझाई जायेगी. इसका प्रदर्शन कर बच्चों को खुद बुलाकर उसकी ट्रेनिंग दी. इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ राजू कुमार, विद्यालय के निदेशक प्रो सियाशरण प्रसाद, प्राचार्या नीलम कुमारी, वैश्य जागरण मंच के अध्यक्ष सुनील कुमार ब्याहुत एवं विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे. अंत में सहायक अनुमंडल अग्निशामलय पदाधिकारी एवं उनके सहायक को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments