Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Homeछपरा न्यूजछपरा रेलवे स्टेशन पर क्लोन एक्सप्रेस में जांच के दौरान चार शराब...

छपरा रेलवे स्टेशन पर क्लोन एक्सप्रेस में जांच के दौरान चार शराब तस्कर गिरफ्तार

जानकारी देती पुलिस

छपरा रेलवे स्टेशन पर क्लोन एक्सप्रेस में जांच के दौरान चार शराब तस्कर गिरफ्तार

तलाशी के क्रम में भारी मात्रा में शराब की खेप भी बरामद

Chhapra/छपरा.सीआइबी, जीआरपी, आरपीएफ की सीपीडीएस टीम ने छपरा जंक्शन पर गाड़ी संख्या 02570 क्लोन एक्सप्रेस में जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई प्लेटफार्म संख्या पांच पर की गयी, जहां संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के क्रम में बी फाइव कोच से चारों आरोपितों को उतारकर हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार आरोपितों मे वैशाली जिले के सैदपुर कुतुबपुर थाना बिदुपुर का रहने वाला स्व जवाहरलाल का पुत्र मुकेश कुमार गुप्ता, जदूवा थाना टाउन का अर्जुन राय के पुत्र विनय कुमार, रामनाथ राय के पुत्र विशाल कुमार तथा स्. देवेंद्र राय का पुत्र विवेक कुमार है. पुलिस को तलाशी के दौरान मुकेश कुमार गुप्ता के पॉकेट व झोले से 28 बोतल सिग्नेचर प्रीमियम व्हिस्की (180 एमएल) और सात बोतल ऑफिसर चॉइस व्हिस्की (180 एमएल) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 6.3 लीटर है. वहीं विनय कुमार के बैग से 18 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की (180 एमएल) और 10 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की (750 एमएल) कुल 10.74 लीटर बरामद की गई.वही विशाल कुमार और विवेक कुमार के पास से भी समान मात्रा में 15-15 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की (180 एमएल) और 10-10 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की (750 एमएल) बरामद हुई. दोनों के पास से क्रमशः 10.20 लीटर-10.20 लीटर शराब मिली.जब्त शराब की कुल मात्रा 37.44 लीटर तथा कुल कीमत 36,010 रुपये आंकी गयी है. बरामद शराब और आरोपितों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया है.

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments