Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeछपरा न्यूजरेनबो क्लब द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रेनबो क्लब द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Chhapra/

कार्यक्रम में शामिल अतिथि व बच्चे

छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शहर के रेनबो क्लब ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता क्लब के अध्यक्ष प्रो विजय कुमार सिंह के मिशन कंपाउंड स्थित आवास पर हुई. अंतर विद्यालय स्तर पर संपन्न प्रतियोगिता में 50 अंक के 25 प्रश्न पूछे गये. जिनका उत्तर 50 मिनट में लिखना था. प्रतियोगिता में वरीय समूह में कक्षा नौवीं से 12वीं के बीच प्रथम स्थान पर राजेंद्र कॉलेज के छात्र आदित्य पाठक रहे. दूसरे स्थान पर इसी स्कूल के रजनीश कुमार सिंह तथा तीसरे स्थान पर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा समृद्धि रहीं. जबकि कनीय समूह में कक्षा छह से आठवीं तक के बीच के प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर प्राथमिक विद्यालय मौना के ऋषि राज तथा दूसरे स्थान पर न्यू जेडी पब्लिक स्कूल छपरा के कृष कुमार रहे. मुख्य अतिथि प्रो एमके शरण द्वारा छात्रों को पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर कनक सिंह, रवि कुमार, चांद आदि मौजूद रहे. क्लब के अध्यक्ष ने बताया गया कि अभी तक जितनी भी प्रतियोगिताएं हुई हैं. उनमें सर्वाधिक बार द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रजनीश कुमार सिंह को विशेष पुरस्कार दिया गया. क्लब के अध्यक्ष ने इस अवसर पर कविता पाठ से आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments