
Chhapra/छपरा.मुहावरे तथा वाक्यांशों का प्रयोग वाक्य के अर्थ व भाव दोनों को स्पष्ट करता है. इसी परिपेक्ष्य में छात्रों के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन रेनबो क्लब द्वारा किया गया. प्रतियोगिता क्लब के अध्यक्ष प्रो विजय कुमार सिन्हा के मिशन कंपाउंड स्थित आवास पर संपन्न हुई. प्रतियोगिता में 50 अंक के कुल 25 प्रश्न थे. जिनका उत्तर 50 मिनट में लिखना था. इस प्रतियोगिता में वरीय समूह में प्रथम स्थान पर जिला स्कूल के छात्र अंशु कुमार, द्वितीय स्थान पर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा समृद्धि, तृतीय स्थान पर राजेंद्र कॉलेजिएट के छात्र आदित्य पाठक रहे. जबकि सांत्वना पुरस्कार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र सत्यम कुमार को मिला. जबकि कनीय समूह में प्रथम स्थान पर न्यू जेडी पब्लिक स्कूल के कृष कुमार तथा द्वितीय स्थान पर प्राथमिक विद्यालय मौना के ऋषि राज रहे. छात्रों को मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो एमके शरण के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर कनक सिन्हा, सुरेश शर्मा, देवी, साक्षी गुप्ता आदि मौजूद रहे.



