Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeछपरा न्यूजस्वस्थ्य जीवन का आधार है मिलेट्स, इसे अपनाएं: डॉ मंजुलता

स्वस्थ्य जीवन का आधार है मिलेट्स, इसे अपनाएं: डॉ मंजुलता

कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व छात्राएं
जेपीयू में गृह विज्ञान विभाग में ‘श्री अन्न’ के महत्व पर विशेष व्याख्यान आयोजित
छपरा/chhapra.जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के गृह विज्ञान पीजी विभाग में श्री अन्न (मिलेट्स) स्वस्थ जीवन का आधार विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया. कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जय प्रकाश महिला कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मंजुलता मिश्रा थीं. अपने संबोधन में डॉ मिश्रा ने ज्वार, बाजरा, रागी जैसे मिलेट्स के पोषण मूल्य, स्वास्थ्य लाभ तथा आधुनिक जीवनशैली में उनकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि मिलेट्स प्रोटीन, फाइबर, आयरन एवं कैल्शियम से समृद्ध होते हैं, जो संतुलित आहार का महत्वपूर्ण आधार हैं. साथ ही, इनका निम्न ग्लाइसेमिक इंडेक्स इन्हें मधुमेह रोगियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी बनाता है तथा ये हृदय रोग, मोटापा एवं पाचन संबंधी विकारों के जोखिम को कम करने में सहायक हैं. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मिलेट्स की खेती कम जल में संभव होने के कारण यह पर्यावरण के अनुकूल है और किसानों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही है, जिससे भविष्य में इसकी बाजार संभावनाएं भी अत्यंत उज्ज्वल हैं. कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं विषय से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किये. यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ आंचल सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ सुजाता, सहायक प्राध्यापक, गृह विज्ञान विभाग द्वारा किया गया. यह आयोजन विश्वविद्यालय स्थित दूरस्थ अध्ययन केंद्र के स्मार्ट क्लास रूम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments