

सारण खेल महोत्सव 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
Chhapra/छपरा.सारण खेल महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ राजेन्द्र स्टेडियम में हुआ. इस महोत्सव के तहत सारण प्लेयर्स लीग क्रिकेट के तीसरे संस्करण का उद्घाटन शैलेन्द्र सेंगर की अध्यक्षता में हुआ. लीग में सारण के कुल दस टीमें भाग ले रही हैं और यह पूरा टूर्नामेंट 15 दिन तक चलेगा. दस मई को फाइनल खेला जायेगा. उद्घाटन समारोह के अपने संबोधन में श्री सेंगर ने बताया कि इस वर्ष का यह खेल महोत्सव पूरे साल चलेगा. यानि हर महीने एक-दो खेल टूर्नामेंट होते रहेंगे. पिछले वर्ष का महोत्सव सारण के खेल इतिहास में एक बेंचमार्क स्थापित कर चुका है और हमें इससे भी बेहतर करना होगा. कुछ ऐसे खेल जो पिछले वर्ष नहीं हो सके थे, उन्हें भी कराने का प्रयास किया जायेगा. स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें प्लेटफॉर्म मिले तो वो भी भारतीय टीम तक पहुंच सकते हैं. पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट में खेले कई खिलाड़ी आज रणजी ट्राॅफी खेल रहे हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से सीपीएस डायरेक्टर डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह, विभूति नारायण शर्मा, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ पृथ्वीराज सिंह, सारण क्रिकेट संघ की अध्यक्ष अनु सिंह, पॉल इस्माइल, योग संघ सचिव यशपाल कुमार, मनोज कुमार वर्मा संकल्प, राहुल मेहता, विक्की आनंद, ट्विंकल कुमार, पंकज कुमार चौहान, चंदन कुमार शर्मा, नवनीत कुमार,राजीव कुमार सिंह, हरिराम शास्त्री, डॉ. ओंकार नाथ, उज्जवल मिश्रा, रमेश कुमार सिंह, राजीव रंजन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.



