28 जून को होगी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता, तैयारियां शुरू
शैलफोर्ड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर प्रीति सिंह को बनाया गया आयोजन अध्यक्ष
18 प्रखंडों से 300 खिलाड़ी लेंगे भाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु होगा चयन

Chhapra/छपरा.सारण जिला योगा संघ के तत्वावधान में छठी सारण जिला जूनियर एवं सीनियर योगा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आगामी 28 जून को सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर, चांदमारी रोड, विकास नगर, छपरा में आयोजित किया जायेगा. प्रतियोगिता को लेकर जिले भर के खिलाड़ियों एवं योग प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल है तथा इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सारण जिला योगा संघ के अध्यक्ष डॉ विकाश कुमार सिंह ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सारण जिले के लगभग 18 प्रखंडों से करीब 300 छात्र-छात्राएं एवं युवा खिलाड़ी भाग लेंगे. प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागी योगासन की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी जून माह के अंतिम सप्ताह में मुंगेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता 2026 के लिए खिलाड़ियों के चयन का आधार बनेगी. जिला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मंच पर सारण जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा. प्रतियोगिता की सफलता एवं तैयारियों को लेकर सेंट्रल पब्लिक स्कूल, छपरा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता सारण जिला योगा संघ के अध्यक्ष डॉ. विकाश कुमार सिंह ने की. बैठक में प्रतियोगिता की रूपरेखा, खिलाड़ियों की भागीदारी, मंच व्यवस्था, तकनीकी संचालन, स्वागत, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से प्रीति सिंह, डायरेक्टर, शैलफोर्ड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, छपरा को आयोजन अध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं आयोजन सचिव की जिम्मेदारी संगीता सिंह, डायरेक्टर, आरएसके ग्लोबल स्कूल, सलखुआ अमनौर को सौंपी गयी .स्वागत एवं मंच संचालन का दायित्व डॉ. देव कुमार सिंह, डायरेक्टर, सेंट जोसेफ अकैडमी, गरखा को दिया गया. प्रतियोगिता के कोषाध्यक्ष के रूप में यशपाल कुमार सिंह को जिम्मेदारी प्रदान की गयी. इस अवसर पर मुख्य रूप से आरएसके ग्लोबल स्कूल के प्राचार्य रजनीश कुमार, संतोष कुमार रिविलगंज, संध्या कुमारी दिघवारा, पंकज कुमार चौहान आदि मौजूद रहे.



