Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeछपरा न्यूजमांगों पर नहीं हुआ विचार तो 20 मई को व्यापक प्रदर्शन करेगा...

मांगों पर नहीं हुआ विचार तो 20 मई को व्यापक प्रदर्शन करेगा कर्मचारी महासंघ

मांगों पर नहीं हुआ विचार तो 20 मई को व्यापक प्रदर्शन करेगा कर्मचारी महासंघ

जेपीयू के अंगीभूत कॉलेजों के कर्मियों ने महाविद्यालय स्तर पर दिया धरना
मांग पूरी नहीं होने पर 20 को विवि में करेंगे उग्र प्रदर्शन

धरना पर बैठे कर्मचारी
धरना पर बैठे कर्मचारी

Chhapra/छपरा.जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र अंतर्गत सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के कर्मचारियों द्वारा बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. महासंघ की 15 सूत्री मांगों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कर्मचारियों ने सभी महाविद्यालयों में सामूहिक रूप से कलमबंद हड़ताल करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की तथा मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की. आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने मुख्य रूप से वर्षों से लंबित शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वरीयता सूची का निर्धारण करते हुए कर्मियों लंबित प्रोन्नति देने हेतु , सहायक कर्मियों को 4600 ग्रेड-पे, ओपीएस लागू करने, दैनिक वेतनभोगी एवं आउटसोर्स कर्मियों के नियमितीकरण, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति तथा जैसी प्रमुख मांगों को उठाया. प्रक्षेत्रीय सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जिसके कारण आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज किया जा रहा है. वहीं प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिहर मोहन ने कहा कि यदि सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं करता है तो आगामी 20 मई को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर व्यापक प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में काम बंद किया जायेगा. उन्होंने बताया कि आज के आंदोलन में सभी महाविद्यालयों के कर्मचारियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिससे आंदोलन को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है. महासंघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा आंदोलन को और उग्र रूप दिया जायेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments